LPG Price New Year 2024 : आज से सिलेंडर हुआ सस्ता, नये साल के पहले दिन लोगों को मिला गिफ्ट

नई दिल्ली। LPG Price New Year 2024 : वर्ष 2024 का आगाज हो गया है। पहले दिन की शुरुआत महंगाई से राहत मिलते दिख रही है। रसोई गैस की कीमतों में मामूली ही सही कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपये सस्ता हुआ है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार क्रूड आॅयल के दाम गिर रहे हैं। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे। आने वाले दिनों में रसोई गैस के दामों में कटौती हो सकते हैं। वहीं विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर हो रही थी। जिसके बाद आज साल की शुरुआत के साथ कामर्शियल सिलेंडर मेें मामूली राहत दी गई है।

Read More : RBI News : LPG Cylinder को लेकर RBI गवर्नर का बड़ा ब्यान,कीमत को लेकर कही बड़ी बात! LPG Price New Year 2024 

LPG Price New Year 2024 : रसोई गैस की कीमतों में हुये कमी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 2019 में पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नए साल का गिफ्ट दिया था।

दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर 1869.00 रुपये का हो गया है। इससे पहले दिसंबर में 1868.50 रुपये था। इसमें आज 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 1710 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1708.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 की जगह अब 1924.50 रुपये में बिकेगा।

Related Articles

Back to top button