Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों की हुई बल्ले-बल्ले, लंबे समय बाद क्रूड आयल में आयी भारी गिरावाट, नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price : लंबे समय बाद क्रूड आयल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं उपभोक्ताओं को उम्मीद बंधी हुई थी। पेट्रोल-डीजल की कीमत आने वाले दिनों में कम हो सकते हैं। जिस पर से अब बादल छटता हुआ दिख रहा है।

सरकार ने साफ कर दिया है। अभी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आने वाली है। सरकार ने तर्क दिया है। तेल कंपनियों ने पिछले लंबे समय से घाटा उठा रही है। जिसके बाद अभी उनको मुनाफा कमाने का समय आया है। इस दौरान कंपनियां अपनी घाटे को बराबर कर रही हैं। इसलिए अभी किसी भी तरह से उपभोक्ताओं को छूट नहीं मिल पाएगी।

Read More : Petrol Diesel Price : देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी,जाने क्या है आपके शहर पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price : आपको बता दें कि क्रूड आयल अपने पिछले 19 माह के न्यूनतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। क्रूड आयल में इन दिनों 31 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। पेट्रोल-डीजल के भाव आखरी बार 2022 में 8 फीसदी घटाये गये थे। जिसके बाद से स्थिर बनी हुई है।

तेल कंपनियों को क्रूड आयल में आयी गिरावट के चलते पिछले 6 महीनों में 47,543.7 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बावजूद अब तक सरकार तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button