Side Effect : टामन सिंह के बाद 2200 करोड़ी की बढ़ी टेंशन, उड़ी रातों की निंदे

रायपुर। Side Effect : प्रदेश में हुये विधानसभा चुनाव के बाद कईयों की परेशानी बढ़ती दिख रही है। कई धन्ना सेठों की निंदें उड़ी हुई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा पीएससी सहित सभी पुराने मामले खोदने में लगी है। जिन्हें वह विपक्ष में रहते उठाते रही है। साय सरकार ने पीएससी मामले की कमान सीबीआई को सौंपने का मन बना लिया है। इसे कैबिनेट में हरी झंडी भी मिल गई है।

sai cabinet में PSC भर्ती की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद अब महादेव एप, शराब घोटाला व कोयला घोटाले से जुड़े लोगों की चिंता साफ दिखाई देने लगी है। विष्ण देव साय सरकार पिछली सरकार में हुये इन घोटालों में लिप्त रहने वालों को जेल भेजने की फिराक में न जर आ रही है।

Read More : Sai Cabinet : टामन सिंह सोनवानी गैंग की बढ़ी मुसीबत, अब सीबीआई करेगी पीएससी भर्ती मामले की जांच Side Effect 

Side Effect : आपको बता दें कि महादेव एप मामले की आंच भूपेश बघेल के बंगले तक दस्तक दे दी थी। जिसके बाद इस मामले की गंभीरता बढ़ गई थी। वहीं इस मामले में विनोद वर्मा, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के नाम भी सामने आते रहे हैं। इस मामले में केन्द्र सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुये। दुबई से गिरफ्तारी भी की है।

liquor
liquor

इसी के तक तर्ज पर कोयला घोटाला और शराब घोटाला भी पिछली सरकार में सुर्खियों में रही है। जिसमें सूर्यकांत तिवारी, आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर बिश्नोई सहित कई नाम सामने आते रहे हैं। वहीं कई नाम अभी भी पर्दे के पीछे हैं। जिन्हें अब चिंता सताने लगी है। खबर तो यह भी है कि पिछली सरकार में कोयला घोटाले से जुड़े लोगों को जेल में वीआईपी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही है।

Read More : Side Effect of Condom : कंडोम का उपयोग करते है तो हो जायें सावधान,हो सकती है …

Side Effect : पिछली सरकार में प्रदेश को कालिख पोतने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। महादेव एप, कोयला घोटाला, अवैध निर्माण, अवैध जमीन कब्जा, चौपाटा निर्माण व नशे का कारोबार शामिल रहा है।

इन घोटालों में शराब घोटाला भी एक बड़ा मामला रहा है। इस मामले में ईडी ने 2200 करोड़ रुपये के घोटाले को उजागर किया है। अभी भी शराब घोटाले से जुड़े नाम ईडी के रडार में बताये जा रहे हैं। जिसके बाद 2200 करोड़ी टेंशन में हैं।

Related Articles

Back to top button