Sad News : आमिर खान पर टुटा दुखों का पहाड़,छोटी बेटी ने कहा दुनिया को अलविदा

Sad News : अपने दमदार अभिनय से फिल्म दंगल में तारीफ़ बटोरने वाली सुहानी भटनागर (19) की बीमारी के बाद निधन हो गया।फिल्म में सुहानी भटनागर ने आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल निभाया था। इस दुःखद खबर से बॉलीवुड में शोक की माहौल है।

फरीदाबाद के सेक्टर-17 में रहने वाले निरंकारी एपी भटनागर की पौत्री सुहानी की मौत पर सेक्टर-17 में गमगीन माहौल है।

आज ही सुहानी का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शरीर में भर गया था पानी

सुहानी के पैर में कुछ समय पहले फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाएं दी गईं थीं, उनका दुष्प्रभाव होने से सुहानी के पूरे शरीर में पानी भर गया था।

Read More:Whatsapp Web ने पेश किया नया सिक्योरिटी फीचर्स,आपकी चैट को रखेगा सेफ,कोई और पढ़ नहीं पायेगा आपके मैसेजेसSad News

बीते दिनों सुहानी का इलाज एम्स में चल रहा था। इसी बीमारी से शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button