Assembly Election : आज देश में कोई भी गरीब है, तो उसकी गुनहगार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस

Assembly Election : वोटबैंक और तुष्टिकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस ने दलित, ओबीसी और आदिवासी की आस्था का सम्मान नहीं किया। आजादी के इतने दशक बाद भी आज देश में कोई भी गरीब है, तो उसकी गुनहगार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है। ‘गरीबी हटाओ’ नारे के दशकों बाद भी देश के दलित, ओबीस और आदिवासी गरीब ही रह गये हैं। तो इसकी गुनहगार सिर्फ कांग्रेस ही है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुंगेली प्रवास के दौरान कही है.

आज महिलाएं, नौजवान, किसान कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर हैं। कांग्रेस का चलाचली की बेला है। कुछ दिन का ही खेला है।

Read More : Cg Assembly Election 2023 : अब भाजपा को सताने लगी डर!, कहीं कांग्रेस की घोषणाओं की झड़ी न पड़ जाये भारी

Assembly Election : प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान परेशान है तो गुनहगार कांग्रेस है। आदिवासी भाई बहनों की बदहाली की जिम्मेदार भी कांग्रेस है। 50 साल पहले गरीबी हटाने का नारा कांग्रेस ने दिया था। पंचायत से पार्लियामेंट तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। भाजपा सरकार में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा के बाहर आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिनके मकान कांग्रेस ने बनने नहीं दिए, उनको मेरा संदेश देना मोदी हर गरीब का पक्का मकान बनाएगा। भाजपा सरकार बनते ही सबके मकान बनवाए जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम