Dhankuber : 45 हजार की सैलरी वाला स्टोर कीपर निकला करोड़पति, 10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मालिक

Dhankuber : मध्यप्रदेश एक बार Dhankuber बेनकाब हो गया है। दरसल लोकायुक्त की टीम काली कमाई करने वालों को बेनकाब करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में लोकायुक्त को एक धनकुबेर के बारे में फिडबेक मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही करने पर अथाह संपत्ति का मालिक निकला।

आपको बता दें कि लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार तड़के आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई करते हुए एक रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही। हैरानी की बात ये सामने आई कि रिटायर्ड स्टोर कीपर 10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मालिक निकला। जिसके बाद वहां उपस्थित अधिकारी हक्के-बक्के रह गये।

Read More : ED Raid On Modi : ED के शिकंजे पर मोदी, दफ्तर सहित कई ठिकानों पर रेड, मचा हड़कंप,Dhankuber

Dhankuber : मिली शिकायत के बाद भोपाल और विदिशा में अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें रिटायर्ड स्टोर कीपर 10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मालिक है।

स्टोर कीपर अशफाक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में पदस्थ था। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Read More : EOW Action : एक और पटवारी रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार, इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर भी अचल संपत्तियों की जानकारी मिल चुकी है और लगभग 50 से अधिक अचल संपत्तियों को लेकर भोपाल-विदिशा और लटेरी में जांच की जा रही है।

45 हजार की सैलरी लेकिन छापे के दौरान जो सम्पत्तियां, कैश और गहने मिले हैं वो उसकी आय के मुकाबले कई सौ गुना ज्यादा हैं। लटेरी में आरोपी का 14000 स्क्वायर फीट का एक निमार्णाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मिला है।

Read More : BIG BREAKING : मोदी के ठिकानों पर पड़ा ED RAID, सुबह से ही पहुंचे हैं अधिकारी

इसके अलावा लटेरी में ही एक तीन मंजिला इमारत भी मिली है जिसमें स्कूल संचालित हो रहा है। रेड के दौरान घर से करीब 46 लाख रुपये के गहने और सोना-चांदी के साथ करीब 20 लाख रुपये कैश भी मिला है। कैश घर के अंदर एक बैग में था जिसे गिनने के लिए मशीन भी लानी पड़ी। भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित मकान पर जब छापा मारा तो मकान का आलीशान इंटीरियर देख कर लोकायुक्त टीम भी दंग रह गई। यहां मॉड्यूलर किचन, लाखों रुपये की कीमत का झूमर, फ्रिज और टीवी के अलावा महंगे सोफे और शोकेस भी था।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम