Shocking news : शादी की खुशी में डूबा था परिवार, सुहाग की सेज पर सोने गए नवदंपती, सुबह मिले मृत

Shocking news : कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बन्धन होता है और सात फेरों को लेक वर वधू जीवन भर साथ रहने का एक दूसरे से वादा करते है। लेकिन साथ मरेगे भी ऐसा बहुत कम होता लेकिन कैसरगंज के गोडहिया नम्बर चार के टेपरहन पुरवा मे एक एक ऐसी घटना घटी कि लोग स्तब्ध रह गये। वहां रात को शादी के जोड़े में सोए एक वर वधू सुबह बिस्तर पर मृत मिले।

31 को विदा होकर घर पहुंची थी दुल्हन

कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर 4 के टेपराहन पुरवा निवासी प्रताप का विवाह 30 मई 2023 को गोडहिया नम्बर दो निवासी पुष्पा पुत्री रामावती का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। 31 मई को पुष्पा विदा होकर अपने ससुराल गोडहिया नंबर 4 पहुंची। घर में हंसी खुशी का माहौल था। वर पक्ष के घर गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था।

Read More:1920 Horrors Of The Heart : रोंगटे खड़े कर देगा अविका गौर की ये फिल्म, 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट का ट्रेलर ने डर के मारे छुड़ा दिए पसीने छुड़ा दिए

बहू दिखाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ

31 मई की शाम बहू दिखाई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। 31 मई की रात लगभग लगभग 11:00 बजे जब वर वधू सोने के लिए अपने कमरे चले गए। गुरुवार की सुबह बहुत देर तक जब सुबह लड़का लड़की नहीं उठे। तो लड़के की माॅ ने दरवाजा खटखटाया। पूरे परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई आवाज नही मिली।

Read More:Weather Forecast : आज बादलों की गरज से काँप सकती है धरती, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

परिजनों ने तोड़ा दरवाजा

किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों बिस्तर पर लेटे हुए थे तथा मृत पड़े थे। यह देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया। लडकी का भाई दिनेश का रो रो कर बुरा हाल है। सबकी आंखे नम हो गयी। लोगों को इसकी जब जानकारी मिली तो सैकडों लोग वहां एकत्रित हो गए। चिकित्सक को बुलाया गया।चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ऐसी अनहोनी घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम