Ajab -Gajab: ससुर ने नई बहू पर दर्ज कराई FIR,योजना बनाकर वारदात को दिया अंजाम,जाने धोखे से पूरी कहानी

Ajab -Gajab : रुग्राम में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुरालवालों को बड़ा जोरदार झटका दे डाला। नई बहू शादी और सुहागरात के अगले ही दिन घर से डेढ़ लाख कैश और लाखों के जेवरात लेकर गायब हो गई। आरोपियों ने धोखे से पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित ससुरालवालों की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गांव भौडा खुर्द निवासी अशोक कुमार ने गुरुग्राम पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं और वह खेतीबाड़ी का काम करता है। छोटे बेट की शादी के लिए रिश्तेदारों और जानकार को बोला हुआ था, तभी एक परिचित मनीष ने मंजू नामक महिला से मिलवाया। उसने बताया कि इनके जानकारी में एक लड़की है, जो बेटे के लिए एकदम सही है। उसके बाद महिला ने एक अन्य युवक से मिलवाया। युवक ने बताया कि लड़की मेरी जानकारी में है। लड़की संस्कारी और सुशील स्वभाव की व सुंदर है। घर में सभी कामकाज में निपुण है और आपके परिवार में सभी के साथ प्यार से मिलजुल कर रहेगी।

Read More: Ajab-Gajab : प्रेग्नेंसी चौथे महीने में ही पैदा हो गई बच्ची, वजन सिर्फ 328 ग्राम ! डॉक्टर्स भी हैरान

उन्होंने कहा कि लड़की वाले गरीब लोग हैं, उनके पास पैसे नहीं है। मैंने कहा कि हमें तो घरेलू लड़की चाहिए, पैसे या दान-दहेज कुछ भी नहीं चाहिए है। लड़की पसंद आने पर कपड़ों के लिए लड़की वाले को एक लाख रुपये दे दिए गए। 26 जुलाई महिला,युवक और लड़की (प्रीति) झज्जर कोर्ट में पहुंच गए। वहां पर शादी होने के बाद वह बहू को लेकर घर पर आ गए। देर रात तक घर में कार्यक्रम चल रहा था। सुबह जब उठकर देखा तो बेटा काम से कहीं पर गया हुआ था, जबकि बहू घर में नहीं थी।

Read More:Ajab-Gajab : इस जनजाति में है क्रूर प्रथा,गोरा बच्चा पैदा होने पर कर दिया जाता है क़त्ल

वह घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात लेकर गायब हो गई थी। उन्होंने महिला मंजू को फोन किया तो उसने बताया कि वह बात कर फोन करेगी, जबकि युवक ने फोन नहीं उठाया। आरोपी उनको मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग