Urfi Javed के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अतरंगी गर्ल Urfi Javed को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस में फैशन गर्ल उर्फी जावेद के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उर्फी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया में लगातार सुर्खियां बटोर रही है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अतरंगी गर्ल को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाते दिख रही है। Urfi Javed की गिरफ्तारी के इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उर्फी जावेद एक कैफे से बाहर निकलती नजर आ रही हैं, जहां दो महिला पुलिसकर्मी आती हैं और उन्हें साथ आने के लिए कहती हैं।
Read More : BIG BREAKING : Urfi Javed ने की Suicide, फंदे से लटकी मिली शव, जानें क्या है पूरा मामला
इस पर Urfi Javed पुलिस से इसका कारण पूछती हैं। जवाब देते हुए महिला पुलिस उनके छोटे कपड़ों का जिक्र करती है। उर्फी फिर कहती है कि वह जो चाहे पहन सकती है, लेकिन पुलिस मना कर देती है और उसे गाड़ी में बिठा कर ले जाती है। ये वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।
Read More : बेशर्म Urfi Javed को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से की शिकायत
पैपराजी अकाउंट के मुताबिक उर्फी को गिरफ्तार तो कर लिया गया, लेकिन इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि उर्फी को वास्तव में उनके कपड़ों के कारण गिरफ्तार किया गया था या वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था। लेकिन नेटिजेंस का कहना है कि ये वीडियो फर्जी है। उर्फी ने ये वीडियो पब्लिसिटी के लिए बनाया है, नेटिजन्स वीडियो पर ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं।