Good News : 24 फरवरी से महिलाओं को इंदिरा सम्मान निधि, अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हुई 1500 रुपए

Good News : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महिलाओं के लिए राज्य सरकार 24 फरवरी को लाहुल-स्पीति से इंदिरा सम्मान निधि की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं आया है। भर्तियों में राजनीतिक या अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि टूरिज्म क्षेत्र में गगल एयरपोर्ट में आर एंड आर का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही गगल एयरपोर्ट का विस्तार शुरू हो जाएगा। बनखंडी चिडिय़ा घर का टेंडर हो गया है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाया है। पालमपुर में 13 करोड़ से हेलिपोर्ट का निर्माण होगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साढ़े तीन सौ करोड़ के काम पूरे होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विरासत में भ्रष्टाचार मिला। युवा परीक्षा में बैठते थे और प्रश्नपत्र बेच दिए जाते थे। एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी। सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। साढ़े चार हजार कर्मचारी एनपीएस में आते थे। उन्हें 2700 की जगह 27 हजार रुपए पेंशन मिल रही है।

Read More:Good News :केंद्रीय कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा,सैलेरी में हो सकती है बंपर बढ़ोतरी

Good News : उन्होंने कहा कि विपक्ष सभी बातें तर्क के साथ रखें। आर्थिक स्थिति से लडऩे के लिए हिमाचल भवन या सदन में 100 रुपए में कमरा मिलता था। उसे बढ़ाकर 1200 रुपए किया गया। उन्होंने कहा कि पहले बजट में नई दिशा और नई सोच विकसित की है। बजट में आने वाले समय में ग्रीन राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 तक तय किया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर 17 स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। राजीव गांधी ई-टैक्सी 1293 आवेदन आए हैं। महीने के अंत तक सौ टैक्सी चालकों को परमिट देने जा रहे हैं। यह सभी टैक्सियां सरकारी विभागों में जोड़ी जाएंगी। आपदा में 75 हजार पर्यटक फंसे थे उन्हें बाहर निकाला गया। 48 घंटे में सडक़, बिजली और पानी बहाल किया।

दूध के दाम छह रुपए बढ़ाए

Good News  : लोक अदालतों का आयोजन किया, आपदा में सडक़ें बहाल की और सेब को मंडी तक पहुंचाया। किसानों के लिए दूध के दाम में छह रुपए की बढ़ोतरी की। पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर की अनुमति हासिल की काम शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष को गलत जानकारी दी जा रही है। दुबई में शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की है। बैठक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तय की गई।

दो महीने में 4500 करोड़ का राहत पैकेज

Good News  : विपक्ष ने केंद्र सरकार से मिलने की जरूरत नहीं समझी। दो महीने में 4500 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। नियम बदल कर 3500
लोगों को राहत पहुंचाई, सात लाख रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त तीन लाख रुपए की दी गई। आपदा के बाद रोजगार के अवसर ढूंढने शुरू किए। सरकारी क्षेत्र में 17 हजार 636 भर्तियों का फैसला किया है। अलग-अलग विभागों में यह भर्तियां होंगी।

Read More:Good News : महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, पहले बच्चे पर पांच हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे 6 हजार

केंद्र ने ओपीएस में 1780 करोड़ रुपए रोके

Good News  : बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने की तैयारी सरकार ने की है। आपदा में विपक्ष ने केंद्र सरकार से राहत दिलाने की मांग नहीं की। भाजपा के लोग हिमाचल के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 900 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के लिए कैंपिंग कर दी गई है। ओपीएस में 1780 करोड़ रुपए मिलने थे उन्हें रोक दिया गया। सरकार जनता की अदालत में जाएगी और जनता चार हेलिपोर्ट इस साल काम करना शुरू कर देंगे। इनमें दो कांगड़ा जबकि एक-एक रिकांगपिओ और चंबा में है। 33 सदस्यों ने भाग लिया। 17 विपक्ष और 16 सत्ता पक्ष के शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम