Earthquake : विनाशकारी भूकंप से 2,681 लोगों की मौत, 25 सौ ज्यादा घायल

मोरक्को। Earthquake : मोरक्को में विनाशकारी भूकंप से सब तरफ लाशें ही लाशें बिछ गई है। 60 साल में आया यह सबसे ज्यादा विनाशकारी भूकंप था। मोरक्को में आये भूकंप से अब तक 2681 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं।

स्पेन और ब्रिटेन द्वारा भेजी गई बचाव टीमें भूकंप के केंद्र के पास अमीजमिज गांव में पहुंच गई हैं।

Read More : Earthquake Update : भूकंप ने मचाई तबाही, 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

भूकंप प्रभावित पुराने शहर मराकेश और अन्य भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के बीच हेलीकॉप्टरों को घूमते देखा जा सकता है। बयान के अनुसार सबसे अधिक प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बचाव और राहत प्रयास भी जारी हैं।

Earthquake : संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा उत्तरी अफ्रीकी देश में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई 18.5 किलोमीटर पर थी।

Related Articles

Back to top button