CG NEWS : बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बोले-विधायक पुरन्दर, पूर्वजों का मार्गदर्शन हमेशा से कारगर

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर के अबेंडकर चौक में आज देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के 67 वें निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायपुर उत्तर के नवनिर्वाचित विधायक पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूलों का हार अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि हमारे पूर्वज दूरदृष्टा थे, उनकी सोच और मार्गदर्शन की वजह से ही देश निरंतर प्रगतिशील है।
Read More : CG NEWS : उत्साहित देवेन्द्रनगर वासियों ने विधायक मिश्रा को लड्डूओं से तौला, बोले-आप पर है पूरा भरोसा…
राजधानी के अंबेडकर चौक पर हर साल की तरह इस बार भी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के बैनर तले संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती एवं महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया जाता है। बता दें कि 6 दिसंबर 1957 को बाबा साहेब का निर्वाण दिवस मनाया जाता है। बुधवार को इसी परिपेक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Read More : CG NEWS : आज भी चखना दुकानों में पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही, अलग-अलग 78 जगहों पर चली बुलडोजर…
CG NEWS : इस मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व में प्रतिष्ठित है, जिसके निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। उनकी सोच कितनी विशाल थी, भारत का संविधान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। विधायक मिश्रा ने कहा कि हमारे पूर्वजों का मार्गदर्शन ही है, जिसकी वजह से भारत उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान है।