BMW Electric Car: Ajay Devgn की पहली Electric कार दे रही 550 Km। की माइलेज, कीमत भी आलीशान

BMW Electric Car: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन को कार और बाइको से काफी ज्यादा प्यार है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी दो बाइक पर स्टंट करते हुए किया था। असल जिंदगी में भी उन्हें मशीन से इतना ही प्यार है। अक्सर उनके परिवार को लग्जरी कारों में देखा जाता है। अब हाल ही में अजय देवगन फिर से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अपने कार कलेक्शन में एक नई और पहली सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बीएमडब्ल्यू i7 (BMW i7) को शामिल किया है।

इस कार की एक्स शोरूम कीमत ₹2 करोड़ के आसपास है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं, जो 544 हॉर्स पावर और 745 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करते हैं।BMW Electric Car वही इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद से 550 किलोमीटर तक चलने की ताकत देती है। बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार है इसलिए स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कर सकती है।

Read More:benefits of red aloe vera:रेड एलोवेरा के गजब के फायदे, ब्लड शुगर के साथ पीरियड को भी करता है रेगुलर

बीएमडब्ल्यू i7 एक इलेक्ट्रिक कार है लेकिन इसकी इंटीरियर बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसा ही है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए बड़े कर्व डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसमें बहुत ही बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। कार में 31 इंच का 8k सिनेमा स्क्रीन लगाया गया है। इस स्क्रीन को कार के छत पर इंस्टॉल किया गया है,

Read more:RRR के दिग्गज एक्टर का निधन, 58 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबी

जिसे आप अमेजॉन फायर टीवी के जरिए स्ट्रीम कर सकते हैं। इस स्क्रीन में HDMI पोर्ट भी है जिसके जरिए 5 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। यात्रा के दौरान आप इसमें गेमिंग का मजा भी ले सकते हैं।पिछले दरवाजे में 5.5 इंच स्क्रीन दिए गए हैं। इस पर आपको इन्फोटेनमेंट सिस्टम क्लाइमेट कंट्रोल आरसी टू को कंट्रोल करने का फीचर मिल जाता है अजय देवगन की कार कलेक्शन में Mercedes Maybach GLS 600, Rolls Royce Cullingan, Mercedes S 450, Audi Q7, Mini Cooper जैसी लग्जरी कारें शामिल है।

Related Articles

Back to top button