Big Breaking : जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़,पांच आतंकी ढेर

Big Breaking : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो दिनों से चल रहे सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आज पांच आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। सभी आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इस हमले में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है।बता दें कि कुलगाम के समनो में रातभर की शांति के बाद शुक्रवार सुबह से ही दोबारा गोलीबारी शुरू हो गई। वहीं अब कल से जारी इस मुठभेड़ का काम आखिरी दौर में है। जल्द ही इसकी पूरी जानकारी भी सुरक्षा बलों द्वारा जारी की जाएगी।
Read More:BIG Accident : दुर्घटना के शिकार हुये मतदान दल, पिकअप से टकराकर बस क्षतिग्रस्त, बारूका नाके के पास हुआ हादसा
गुरुवार को मिली थी सूचना
कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विधि कुमार बिर्धी ने मुठभेड़ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर को सुरक्षा बलों को एक सूचना मिली थी कि कुलगाम के समनो में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसी सूचना के आधार पर कुलगाम के समनो में कुछ घरों की तलाशी ली गई थी। सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी ली जा रही थी, इसी दौरान अंदर से आतंकियों द्वारा फायरिंग की गई। इसके बाद से मुठभेड़ की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है और अब आखिरी दौर में है। आगे उन्होंने कहा कि अभी तक की जानकारी के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी ढेर हो गए हैं। बाकी शिनाख्त पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के एक जवान को हल्की चोट लगी है। उनकी हालत स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है।
Read More:BIG BREAKING : कांग्रेस ने संजय नेताम और तपेश्वर ठाकुर को थमाया कारण बताओ नोटिस
बुधवार को उरी में चली मुठभेड़
इससे पहले बुधवार यानी 15 नवंबर को उरी सेक्टर के LOC पर कुछ आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय सेना के साथ उनकी मुठभेड़ हुई जिसमें सेना ने 2 आंतकियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आंतकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। मगर सेना को उनके हलचल की जानकारी मिल गई। इसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें दो आंतकी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए आंतिकयों के पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद किया है। इसके साथ ही सेना को कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।