Assembly Election : पाटन की जनता ने ठाना है बीएस रावटे को अपना माना है, 17 नवंबर से छिपाने लगेंगे भ्रष्टाचारी चेहरा

रायपुर। Assembly Election : छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा होने जा रहे हैं। ऐसे में आज शाम प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव लिए शोरगुल थम गया। जहां सभी पार्टियों के नेताओं की निंद उड़ी हुई है। प्रदेश में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में सुरक्षित चुनाव संपन्न कराने भारी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं चप्पे-चप्पे में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

प्रदेश के सबसे हॉट सीट माने जाने वाले पाटन में भारी संख्या में पुलिस जवानों को लगाया गया है। यहां आज सभी पार्टियों के नेता मैदान में पसीना बहाते दिखे। और अपने पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करते रहे। वहीं समाज से सत्ता की ओर बढ़ने वाली हमर राज पार्टी के प्रत्याशी बीएस रावटे आज सुबह से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में नजर आये। जहां लोगों ने बदलाव के साथ समर्थन करने का वादा किया है।

Read More : Assembly Election : आज देश में कोई भी गरीब है, तो उसकी गुनहगार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस

Assembly Election : बीएस रावटे के समर्थन में हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं व युवाओं ने बाईक रैली निकाली। जो कुम्हारी परसदा से होते हुये जामगांव तक पहुंची। इस बीच रैली जहां-जहां से गुजर रही थी। वहां लोगों का जनसर्थन देखते ही बन रहा था। आम मतदाओं ने बीएस रावटे को अपना नेता अभी से मान लिया है।

हमर राज पार्टी के उम्मीद्वार बीएस रावटे ने पाटन में छात्राओं से मुलाकात की। साथ ही उन्हें जीतने के बाद मुफ्त शिक्षा सहित विदेशों में शिक्षा उपलब्ध कराने का वादा किया। जिससे बच्चे काफी प्रभावित नजर आये।

Assembly Election : हमर राज पार्टी की रैली आज परसदा, जामगांव, झीट, तुलसी, बठेना, अरसगरा, अमलेश्वर, मोतीपुर, खम्हरिया, कुम्हारी, पहंदा, अमेरी, अमलीडीह व अंत में पाटन में समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम