Shocking : हैरान करने वाली घटना आई सामने,11 साल के एक बच्चे ने 13 बार चाकू से हमला कर

Shocking  : गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 11 साल के एक बच्चे ने उम्र में अपने से एक साल बड़े लड़के को 13 बार चाकू घोंप दिया। सूरत के पांडेसरा इलाके में दोनों बच्चों का झगड़ा एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ था, जिसकी उम्र 11 साल है। पीड़ित बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का एक लड़की को अपना गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था लेकिन पीड़ित बच्चे ने उसे ऐसा करने से रोका और डांट दिया था। डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया, ‘आरोपी लड़का चौथी क्लास तक पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ चुका है, जबकि जख्मी बच्चा मजदूरी करता है। नवरात्रि के पहले दिन लड़की देवी के दर्शन के लिए आई थी। उस समय आरोपी ने उससे बात करने की कोशिश की और उसका नाम पूछा। घायल बच्चे ने कथित तौर पर उसे रोका और डांटा।’

Read More: Shocking : आयकर ने मजदूर को भेजी नोटिस, मजदूर समेत पूरा परिवार सकते,वजह जान पैरों तले खिसक जायगी जमीं

दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी लड़के ने पीड़ित पर पत्थर फेंका। दो दिन बाद मंगलवार को दोनों का फिर आमना-सामना हो गया जब पीड़ित अपने घर के पास कचरा फेंकने गया था। दोनों के बीच बहस होने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला शुरू कर दिया। उसने पीड़ित बच्चे के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया। पेट, पीठ, गला, छाती समेत 13 जगहों पर चाकू घोंप दिया।

Read More: Shocking : महिला ने 30 सालों तक जी ‘मर्द’ वाली जिंदगी,वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

जख्मी बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टर अब उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं। आरोपी बच्चे को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में गुरुवार को पेश किया गया। छोटे बच्चों में इस तरह के झगड़े और वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज