Weather Update : चुभने लगी दोपहर की धूप,आने वाले दिनों में गर्मी तापमान में होगी बढ़ोतरी

Weather Update
Weather Update

Weather Update प्रदेश में नम हवाओं का आना काफी कम हो गया है,इसके साथ ही अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है, तीन दिनों में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने व हल्की बारिश के भी आसार बने हुए है।

Read More:PM Kisan Yojana : किसानों के लिए जरूरी खबर,अपात्र किसानों से रिकवरी की प्रक्रिया शुरू,ये काम करना अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा योजना का लाभWeather Update

तापमान में बढ़ोतरी से अब उमस में बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर की धूप चुभने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बसे कम तापमान सोनहत(कोरिया) में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Read More:Good News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,सरकार जल्द कर सकती है 50% महंगाई भत्ते का ऐलानWeather Update

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले दिन थोड़े तपाने वाले ही रहेंगे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किमी ऊंचाई पर 56 डिग्री पूर्व व 32 डिग्री उत्तर में स्थित है।प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा,कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम