Salman was angry with Saroj Khan : साथ काम न करने की दी थी धमकी; सरोज ने कहा- रोटी अल्लाह देता है तुम नहीं

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक वक्त था जब उनके और सलमान खान के बीच विवाद हो गया था। सलमान ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि वे कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे। दरअसल ये बात सलमान और आमिर खान स्टारर फिल्म अंदाज अपना-अपना के वक्त की है। सरोज खान इस फिल्म की कोरियोग्राफर थीं।

सलमान ने कहा- आपके साथ कभी काम नहीं करूंगा
फिल्म के एक गाने में सरोज खान ने आमिर को ज्यादा डांस स्टेप दिए जबकि सलमान को सिर्फ एक स्टेप दिया। सलमान इस बात से नाराज हो गए। जूम के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सरोज ने कहा था- सलमान इतने ज्यादे नाराज हो गए थे कि उन्होंने कह दिया कि जिस दिन वे बड़े स्टार बन जाएंगे, उस दिन के बाद कभी मेरे साथ काम नहीं करेंगे।

Read More:Sara Ali Khan: शुभमन की टीम को हारते देख ऐसे खुशी से झूमी Sara , फैंस दे रहे रिएक्शन, देखें वीडियो

सरोज ने सलमान से कहा- रोटी अल्लाह देता है..तुम नहीं
सरोज ने कहा- सलमान काफी ज्यादा आहत हुए थे। उन्होंने कई सालों तक मेरे साथ काम नहीं किया। हालांकि इसमें मेरा कोई दोष नहीं था। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने जैसा मुझसे कहा, मैंने वही किया। मैंने जो भी कहा, अगर उससे किसी को बुरा लगा हो तो सॉरी भी बोलती हूं, लेकिन अगर तुम मेरे साथ काम नहीं करोगे, तो क्या होगा। रोटी अल्लाह देता है..तुम नहीं।

समय से साथ विवाद खत्म हुआ, सलमान ने सरोज को दबंग 3 में दिया था काम
अपने 40 साल के करियर में सरोज ने 2 हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए। लेकिन जीवन के आखिरी पड़ाव में उन्हें काफी ज्यादा आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा था। मार्च 2019 में खबरें थी कि इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने की वजह से उन्हें क्लासिकल डांस सिखाकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है।

Read More:History of hockey in india : अंग्रेज़ों के खेल में भारतीयों ने कैसे हासिल की महारत

इसके बाद सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे। वादे को निभाते हुए सलमान ने दबंग 3 में साई मांजरेकर की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सरोज खान को दी थी।

साधना से लेकर करीना तक सबको सिखाया डांस
सरोज खान ने कई अलग-अलग जेनरेशन की एक्ट्रेसेस को अपने इशारों पर नचाया था। इसमें साधना, वैजयंतीमाला, कुमकुम, हेलन, शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, जीनत अमान से लेकर रेखा तक शामिल रहीं।

इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को भी डांस सिखाया। माधुरी उनकी फेवरेट स्टार थीं। साउथ की कई एक्ट्रेस को भी उन्होंने डांस स्टेप्स सिखाए। सरोज खान का आखिरी कोरियोग्राफ किया हुआ गाना 2019 की फिल्म कलंक का था। इस गाने में भी माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग