Latest Gold Update : सोने के दाम गिरे, चांदी की बढ़ी चमक, खरीददारी से पहले चेक करें रेट्स

नई दिल्ली। Latest Gold Update : सोने और चांदी खरीदने का सबसे शानदार मौक़ा है। आज अगर आप भी सोने या चांदी की खरीददारी करने जा रहे है, तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के रेट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा था। ऐसे में ग्राहकों को कीमती धातुओं की खरीददारी करने में देर नहीं करनी चाहिए।
Latest Gold Update : अक्सर हम घर के किसी खास मौकों पर ही कीमती धातुओं की खरीददारी करते है। ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों के चलते हमें नुकसान हो जाता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको सोने के साथ चांदी के लेटेस्ट रेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
Read More : Latest Gold-Silver Update : खुशी से झूमे सोना-चांदी ग्राहक, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, देरी की तो पड़ेगा पछताना!
Latest Gold Update : हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत गोल्ड संचालन, नियम और विनियम का काम करती है। हॉलमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हॉलमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।
Read MOre : Gold Price Update : सोने-चांदी ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! कीमतों में भारी गिरावट दर्ज, खरीददारी का नहीं मिलेगा इससे शानदार मौका
IBJARATES के अनुसार, गुरुवार को 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,524 रुपए थी, जो आज 58,405 रुपए पर आ गई है। वहीं गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 69,840 थी, जो आज 70,550 रुपए पर है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट आई है, साथ ही चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुई है।
Read More : Latest Gold Update : हो गई सोना ग्राहकों की मौज, चांदी के भी कीमत धड़ाम, जाने लेटेस्ट रेट्स
सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,405 रुपए 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,171 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,499 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 43,804 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,167 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,550 रुपए।