karan kundra : करण कुंद्रा ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का बड़ा घर, क्या तेजस्वी के साथ शादी के बाद यहीं रहेंगे?

karan kundra  :  करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने करियर के पीक पर हैं और इसी बीच करण ने अपने लिए मुंबई में बड़ा घर खरीदा है जिसकी करोड़ों में कीमत है।

करण कुंद्रा ने हाल ही में अपने लिए नया घर खरीदा है। इसकी झलक करण ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। करण के घर बीते दिन गृह प्रवेश पूजा थी जिसमें उनके परिवार वाले शामिल थे। इस दौरान करण ने येलो कलर का कुर्ता पहना है और वह पूजा करते हुए नजर आ रहे है। करण का ये घर काफी बड़ा है और इसमें फर्निश्ड किचन, मार्बल फ्लोर और इंटीरियर काफी अच्छा लगा। हालांकि अभी घर का कुछ पार्ट डिजाइन करना बाकी है। करण के इस नए घर को लेकर कुछ और भी जानकारी सामने आई है जो आपको हम बताते हैं।

Read More:Karan Johar : इस मशहूर डायरेक्टर की 7 फिल्में रिलीज होने को तैयार, बायकॉट आर्मी ने कहा हम भी देख लेंगे

20 करोड़ का घर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण का जो नया घर है उसकी कीमत 20 करोड़ है। इस अपार्टमेंट का सी फेसिंग व्यू है और इसमें प्राइवेट लिफ्ट और स्विमिंग पूल भी है।

शादी के बाद यहीं होंगे सैटल

काफी समय से करण और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों की शादी की डेट तो फाइनल नहीं हुई है, लेकिन हो सकता है कि इस घर में शिफ्ट होने के बाद वह तेजस्वी से शादी कर लें और शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट हो जाएं। वैसे अब करण के घर लेने के बाद फैंस को अब बस दोनों की शादी का इंतजार रहेगा।

Read More:Kangana Ranaut के घर गुंजी किलकारी,कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की बच्चे की तस्वीरें

करण की फिल्म
करण अब फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आएंगे जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शहनाज गिल और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म को करण बूलानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Read More:Salman Khan के घर की बहु बनी सोनाक्षी सिन्हा, तसवीरें आई सामने, जानें वायरल फोटो का सच

करण-तेजस्वी शादी
बता दें कि कई बार दोनों की शादी की खबरें आई हैं। एक इंटरव्यू में जब तेजस्वी से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, करण और मुझे कई बार शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। करण जानते हैं कि मैं अभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के ऐसे स्पेस में हूं जहां वह तब मुझसे शादी करेगा जब मैं तैयार हो जाऊंगी इसके लिए। हम अपने रिश्ते को आराम से हैंडल कर रहे हैं, हमें कोई प्रेशर नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम