CG POLITICAL : रेणुका सिंह ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, सीएम की रेस में चल रही सबसे आगे

रायपुर। CG POLITICAL : भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। रेणुका सिंह मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। रेणुका सिंह चुनाव जीतने के बाद दिल्ली पहुंची हुई हैं।

बताया जा रहा है। वे संसदीय दल की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंची हुई हैं। रेणुका सिंह का भाजपा अध्यक्ष से करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कभी हभी सीएम के नामों का ऐलान हो सकता है।

Read More : CG POLITICAL : लोगों को खून के आंसू रुलाने वाले भूपेश बघेल!, बहा रहे घड़ियाली आंसू!

CG POLITICAL : रेणुका सिंह के साथ डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और ओपी चौधरी के नाम रेस में शामिल बताया जा रहा है। बीजेपी इस बार नए चेहरे पर दाव लगाने के फिराक में है। वहीं अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद रहे हैं। जिन्हें मैदान में उतार गया था। विधायकी का चुनाव जीतने के बाद दोनों से ही सांसद के पद से इस्तीफा देने को कहा गया था। दोनों ने अपना-अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज