Ekta Kapoor ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस की फ्रेंड के पीछे छिपकर देना पड़ा पोज़ ,लोगों ने कहा है- ऐसा कुछ पहनना ही क्यों जिसमें…

Ekta Kapoor एक बार फिर से अपनी नई फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में हैं। भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, करण कुंद्रा जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर पिछले दिन ही लॉन्च हुआ है। बीती रात इस फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। एकता कपूर का लेटेस्ट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं कि वह खुद को किसी और के पीछे छिपा क्यों रही हैं।

एकता कपूर इस वीडियो में अपनी फ्रेंड क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके पीछे ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पोस्टर भी नजर आ रहा है। पपराजी के कैमरे के सामने एकता और क्रिस्टल पोज़ देती दिख रही हैं। लेकिन जो बात लोगों को पसंद नहीं आ रही है वह है एकता कपूर का कॉन्फिडेंस। दरअसल लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि एकता ने अपना कॉन्फिडेंस खो दिया है ये दुखद है। वहीं कुछ कह रहे हैं कि वह खुद को किसी और के पीछे छिपा क्यों रही हैं।

Read More:सेक्स कॉमेडी में काम करने को लेक Bhumi Pednekar ने कहा,मैं मर्दों को सारे मजे करते देख…

लोगों ने एकता कपूर से पूछा- आप खुद को छिपा क्यों रही हो

हालांकि, कई लोगों ने उन्हें फ्री में नसीहत भी दे डाली है और कहा है- ऐसा कुछ पहनना ही क्यों जिसमें आप कम्फर्टेबल नहीं हों। वह बिल्कुल सही हैं लेकिन कम्फर्टेबल नहीं हैं। एक ने कहा- वो कॉन्फिडेंट क्यों नहीं रहतीं, सुनो आप सुंदर दिख रही हो। एक और ने कहा- ये छुप क्यों रही हैं? वीडियो के अंत में एकता और क्रिस्टल अलग-अलग रास्ते निकल जाती हैं।

Read More:Rahul-Disha के घर आई नन्ही मेहमान, बिग बॉस 17 से संवरेगा रिया चक्रवर्ती का करियर!

‘वीरे दी वेडिंग’ की चाशनी में लिपटी है ‘थैंक यू फॉर कमिंग’

बता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद एकता कपूर एक बार फिर से कुछ ऐसी ही चाशनी से लिपटी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ लेकर आई हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर शादी और बच्चे के लिए बेकरार नजर आ रही हैं, लेकिन उन्हें उनका परफेक्ट चॉइस ही नहीं मिल रहा। बीच में शहनाज गिल ओशो की किताबों की हिमायत करती दिखती हैं। इस फिल्म में प्यार, दोस्ती और रिलेशन को एक अलग तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग