Congress की डूबने जा रही नैय्या!, Mahadev App की आंच से झूलस रहे सीएम बघेल व बेटे सहित कई करीबी

रायपुर। Congress : हाल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव बताया जा रहा है। यहां दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बड़े नेता लगातार डेरा डाले हुये हैं। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के चुनाव को राजनीतिक पार्टियां अपनी प्रतिष्ठा का विषय मान रहीं हैं। और पूरी दमखम लगाते नजर आ रही हैं।

यहां प्रमुख विपक्षी दल BJP लगतार मुद्दों के साथ हमलावर होते दिख रही है। वहीं सत्ता पक्ष घिरते जा रही है। PSC भर्ती की आंच अभी शांत हुई नहीं थी कि अब महादेव बुक एप मामला तुल पकड़ लिया है। साथ ही एक से बढ़कर एक खुलासे होते जा रहे हैं। जिससे अब सीएम भूपेश बघेल की रातों की नींद उड़ गई है।

Read More : Mahadev App के सूत्रधार ने किया खुलासा, CM भूपेश बघेल को दिए 508 करोड रुपए, बेटे और वर्मा का भी लिया नाम, देखें वीडियो…

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो सीएम हर हालत में अपने बेटे को इन राजनीतिक पचड़ों से दूर रखना चाहते थे। जो अब असफल होता दिख रहा है। हाल में एक से बढ़कर एक मामले सामने आते जा रहे हैं। पहले ईडी ने विज्ञप्ति जारी कर सीएम भूपेश बघेल के 508 करोड़ रुपये महादेव बुक एप के मालिकों से लेने का खुलसा किया। और अब महादेव बुक एप के आॅनर ने ही वीडियो जारी कर सीएम भूपेश बघेल, बेटे, करीबी वर्मा और प्रशांत अग्रवाल की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

Congress : भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता पिछले लंबे समय से Mahadev Book App सहित कई मामलों की शिकायत करते रहे हैं। जो अब सच साबित हो रही है। वायरल हो रही जारी वीडियो में महादेव बुक एप का आनर खुद बता रहा है। कैसे भिलाई से यह कारोबार दुबई पहुंचा। और पूरे देश को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें किस किस व्यक्ति की भूमिका है। और कितना संदिग्ध है।

Read More : Mahadev App से जुड़े आरोपों को सीएम भूपेश बघेल ने किया खारिज, 508 करोड़ लेने का आरोप

अब जब Mahadev Book App को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। तो केन्द्र सरकार ने महादेव बुक एप सहित 22 आनलाईन सटटा एप को बैन कर दिया है। अब यह देखने वाली बात होगी महादेव बुक एप की आंच किस किस को जलाता है।

 

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम