CG News : कांग्रेस के झूठे वादे और और झाँसो में कोई नहीं आने वाला, कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा

CG News : रायपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। आज उन्होंने नवागढ़ और वैशालीनगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जन समर्थन जुटाने के लिए विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा की कांग्रेस झूठे वादे और भ्रष्ट इरादों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोक लुभावने वादे करना और 5 साल बाद उन्हें पूरा न करने की सूरत में मुंह छुपाते फिरना कांग्रेसियों की आदत है।

विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के पश्चात पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए ठाकुर ने कहा, “जहां भ्रष्टाचार और वंशवाद है, वहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस जनता को जवाब नहीं दे पा रही है इसीलिए ओछी हरकतों पर उतर आई है।

Read News :CG News : पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में लगी आग, धुआं उठता देख मचा हड़कंप

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा, “आज छत्तीसगढ़ में लूट की खुली छूट है। महादेव ऐप घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी घोटाला इनके भ्रष्ट शासन के हॉलमार्क हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग, चाहे वो युवा वर्ग हो, किसान हो या माताएं- बहने, सभी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस ने इनसे किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को ना रोजगार दिया न वादानुसार रोजगार भत्ता दिया। सिर्फ कांग्रेसी नेताओं और अधिकारियों को दो-दो तीन-तीन नौकरियां बांटी गई।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ के युवा, किसान, माता बहनों और अन्य सभी वर्गों में बेहद आक्रोश है और यह बिना भूपेश बघेल के तख्तापलट के शांत नहीं होने वाला। उन्होंने कहा, “पिछले 5 वर्षों में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का सिर्फ दोहन किया है। इसीलिए यहां एक वाक्य प्रचलित है की भ्रष्टाचार करो और भू- पे कर दो।”

Read News:CG NEWS : जन-जन की है तैयारी, ए दारी बीएस रावटे की बारी, पाटन में बन रहा त्रिकोणीय मुकाबला

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा, “कुछ लोगों को पढ़ने लिखने की बिल्कुल भी आदत नहीं होती। यह दोनों भाई बहन भी इन्हीं में आते हैं। इन्हें जो कागज दिया जाता है वह उसे ठीक वैसे ही पढ़ आते हैं। प्रियंका गांधी को तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं पता है। राहुल गांधी बिल्कुल अनाप-शनाप और झूठी बयान बाजी में लगे हैं। उनकी बातों का दूर-दूर तक सच्चाई से कोई लेना देना नहीं।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर प्रश्न के जवाब में ठाकुर ने कहा, “भ्रष्टाचार करना और पकड़े जाने पर जाती कार्ड खेलने भूपेश बघेल संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं की फितरत में है। महादेव ऐप मामले में 508 करोड़ की घूस लेकर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुंह छुपाते फिर रहे हैं। उनके चेहरे से सारी रौनक उड़ चुकी है। घबराहट और बौखलाहट में जाति कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि उनके जाने का समय आ चुका है। भूपेश बघेल को 17 दिसंबर को जनता की अदालत में जवाब देना है। उसके बाद जेल जाकर देश की अदालत को भी जवाब देना होगा। भूपेश बघेल का हाथ एक नहीं बल्कि अनेकों घोटाले में स्पष्ट नजर आता है। इन्होंने यहां भ्रष्टाचार कर पैसा अपने आकाओं यानी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को पहुंचाया है।”

Read News:Cg Assembly Election 2023 : अब भाजपा को सताने लगी डर!, कहीं कांग्रेस की घोषणाओं की झड़ी न पड़ जाये भारी

इससे पूर्व अनुराग ठाकुर को सुनने हेतु सभी जनसभाओं में भारी भीड़ एकत्रित हुई थी। श्री ठाकुर ने जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें छत्तीसगढ़ और कांग्रेस के भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। ठाकुर ने जनता को बताया कि कैसे कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में झूठे वादे कर सत्ता में आई है और अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताने और कमल का बटन दबाने का आवाहन किया।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम