Ajab Gajab : यहाँ होती है सिर्फ एक दिन के लिये शादी, वजह जानकर आप भी चौक जाएँगे

Ajab Gajab : दुनिया में अलग-अलग जाति और समुदाय लोग निवास करते हैं। सभी की अपनी अलग-अलग संस्कृतियां, रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। हर जगह पर रहन-सहन से लेकर शादी-ब्याह तक के अपने रीति-रिवाज होते हैं। जातियों और समुदायों में पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों और मान्यताओं का अलग-अलग महत्व होता है। हालांकि दुनिया में पालन की जाने वाली कई परंपराओं के बारे में जानकर हैरानी होती है।

Read More : Ajab-Gajab : क्या है एक दिन की शादी का रहस्य ,इस देश में है शादी कीअजीबोगरीब परम्परा

Ajab Gajab : जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं, तो वो पूरा जीवन एक दूसरे का साथ निभाने की कसमे खाते हैं। हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह है कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां पर शादी सिर्फ घंटे के लिए होती है। भारत के पड़ोसी देश चीन के कुछ इलाकों में पुरुष सिर्फ 24 घंटे के लिए ही शादी करते हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह पूरी तरह सच है।

Read More : Ajab-Gajab: पेशब करना युवक को पड़ा महंगा ,लगा 6 हजार का चूना

Ajab-Gajab : एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में गरीबी की वजह से जो लोग शादी के दौरान लड़की को तोहफे और पैसे नहीं दे पाते, उनकी शादी ही नहीं होती है। इसकी वजह से वह एक अनोखी शादी करते हैं। इससे वह सिर्फ शादीशुदा कहलाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हुबेई प्रोविंस में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे यानी एक दिन की शादी का चलन है। यहां कुछ लड़कों की गरीबी की वजह से शादी नहीं हो पाती है, तो मरने से पहले सिर्फ नाम के लिए शादी करते हैं।

Read More : Ajab Gajab : दूसरे की पत्नी चुराकर की जाती है शादी, लम्बे समय से निभा रहे अजीबोगरीब परंपरा का निर्वाह

Ajab-Gajab : बीते 6 सालों में यह चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसी शादी कराने वाले शख्स ने बताया कि उनके पास कई पेशेवर दुल्हनें हैं, जो 40 हजार रुपये लेती हैं और शादी करती हैं। यह ज्यादातर बाहर की लड़कियां होती हैं और जिन्हें पैसे की जरूरत होती है।

 

 

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज