Sad News : पूर्व सांसद छाया वर्मा के लिए आ रही बुरी, दिल का दौरा पड़ने से नहीं रहे पति दयाराम

रायपुर। Sad News : कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के लिए बुरी खबर आ रही है। दिल का दौरा पड़ने से पति दयाराम नहीं रहे। उन्होंने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर हास्पिटल में अंतिम सास ले ली है। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम किरना में कल शुक्रवार को किया जाएगा। बताया जा रहा है दयाराम वर्मा शासकीय चिकित्स के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं कांग्रेस सहित प्रदेश के गणमान्य नागरिक लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Read More : Sad News : सैन्य स्टेडियम में भर्ती कार्यक्रम के दौरान भगदड़, अब तक 37 लोगों की मौत

आपको बता दें कि पूर्व राज्य सभा सांसद और धरसीवां से कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति दयाराम की आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गई है। दिल का दौरा पड़ने से उन्हें राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया है। डॉ.दया वर्मा सिलयारी उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लंबे समय चिकित्सक के पद पर पदस्थ थे।

Related Articles

Back to top button