CG NEWS : आका अडानी को खुश करने ग्रामीणों पर चलाया जा रहा पुलिसिया डंडा, 50 हजार से अधिक कटे पेड़, 15 से ज्यादा लोग नजरबंद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

CG NEWS : परसा ईस्ट केते खुली खदान में पेड़ों की बेतरतीब कटाई लगातार जारी है। इसके लिए गांव में 450 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जिनकी सुरक्षा के साया में पेड़ों की बेतरतीब कटाई चल रही है। अब तक 15 से अधिक लोगों को नजरबंद कर लिया गया है। बताया जा रहा है आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला के परिवार को गिरफ्तारी की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। परिवार वालों को अनहोनी का डर भी सताने लगा है।

Read More : CG NEWS : परसा ईस्ट केते खुली खदान में बेतरतीब पेड़ो की कटाई, प्रदर्शनकारियों पर चल रही पुलिसिया डंडा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, देखें वीडियो…

पेड़ों की कटाई से पहले सुबह-सुबह ग्रामीणों को उठा लिया गया है। और कहां रखा गया है जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तक 15 से ज्यादा लोगों को नजरबंद किया गया है। पुलिसिया कार्यवाही से ग्रामीणों में भारी जनआक्रोश दिख रहा है।

ग्रामीण लगातार पेड़ों की बेतरतीब कटाई का पूरजोर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना आदिवासी संस्कृति जंगलों के बगैर अधूरा है। जंगलों के साथ आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने का खेल खेला जा रहा है। ये सब आका अडानी को खुश करने के लिए किया जा रहा है।

Read More : CG NEWS : अडानी के इशारे पर लोगों को बनाया जा रहा पुलिसिया डंडा का शिकार, जबरन गिरफ़्तार किए जाने से भारी जनआक्रोश…

CG NEWS : ग्रामीण खदान का विरोध और जंगल की सुरक्षा के लिए पिछले लंबे समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बावजूद प्रशासन जादती पर जादती कर रही है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है हमें प्रशासन से किसी प्रकार की न्याय की उम्मीद की आस नहीं दिख रही है।

पिछले साल 43 हेक्टेयर जंगल की कटाई हुई थी,आज उसी खदान में आगे 50 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल की कटाई की जा रह ही है।

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज