Alert : फिर शुरु हुआ lockdown का दौर, तीन दिन तक कैद रहेंगे इस राज्य के लोग, आप भी कर लें घर में रहने की तैयारी

Lockdown : नई दिल्ली में जी-20 समिट को लेकर कई तरह की पांबदियां लगाई जाएंगी। इसमें तीन दिन तक नई दिल्ली एरिया में लॉकडाउन की स्थिति रहेगी। जी-20 समिट के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों के चलते नई दिल्ली एरिया में 8 से 10 सितंबर तक बाहरी लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने दी पूरी जानकारी।
Read More : IMD Alert : प्रदेश के इन जिलों में 18 जुलाई से होगी भारी बारिश ,मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Alert : ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वैसे तो नई दिल्ली के सभी बाजार तीन दिन तक बंद रहेंगे, लेकिन आवश्यक सामानों से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी। इनके संचालकों को वेरिफाई करने के बाद एंट्री दी जाएगी। इसी तरह आवश्यक सामान ला रही गाड़ियों को भी चेक करने के बाद ही नई दिल्ली में एंट्री मिलेगी। 10 तारीख को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक अजमेरी गेट की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने में भी दिक्कत हो सकती है।
Alert : दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले के करीब 35 वर्ग किमी के दायरे में आने-जाने के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति अनधिकृत तरीके से प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल न हो सके।
Read MOre : IMD Alert : आज से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में फिर होगी झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी राहत
नई दिल्ली में प्राइवेट गाड़ी, ऑटो या टैक्सी से केवल उन्हीं लोगों को आने-जाने की इजाजत दी जाएगी, जो नई दिल्ली में ही कहीं रहते हैं। ऐसे लोगों के एड्रेस प्रूफ चेक करके उन्हें आने दिया जाएगा। लोगों को ऐसा कोई डॉक्युमेंट साथ लेकर चलना होगा, जिसमें उनकी नई दिल्ली की रिहाइश का पता लिखा होगा।