Viral Video : कांग्रेस पर छाया हार का डर!, खुलेआम बांट रही नोट, देखें वीडियो…

रायपुर। Viral Video : प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सत्ता पक्ष कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व भूपेश बघेल कर रहे हैं। जो किसी भी कीमत में चुनाव हारना नहीं चाहते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।

Read More : Viral Video : बिल के 650 रुपये मांगने पर कर दी जमकर धुनाई, कैमरे में कैद हुई घटना

प्रदेश में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण में 20 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें से 10 हाट सीट बताई जा रही है। इसी में से एक हाट राजनांदगांव विधानसभा सीट है। आज हम इसी सीट की चर्चा करने जा रहे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मित्र गिरीश देवांगन उम्मीद्वार हैं।

Read More : Viral Video : सिपाही ने कबूला-मेरे दादा ने 2500 मर्डर किये, नर्वल थाने में तैनात है सिपाही

Viral Video : राजनांदगांव सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पुराने मुख्यमंत्री वर्सेस नये मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। जिसे दोनों ही दल के नेता हर हालत में जीतना चाहते हैं। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। 7 नवंबर को हुये राजनांदगांव विधासभा चुनाव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन की साली चंद्रकला देवांगन वोटरों को रिझाने नोट बांटते दिख रही है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी इस पर हमलावर हो रही है। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा है लूट और भ्रष्टाचार के पैसे को चुनाव में खुले तौर पर खपाया जा रहा है। राजनांदगांव से जो वीडियो आ रहा है। वह इस बात को साबित करता है।

Viral Video : ये महादेव एप सट्टा की उगाही का पैसा है। ये कोयला की दलाली का पैसा है। ये शराब की ओरवरेट का पैसा है। जिसे प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करने वाली है। राजनांदगांव के जन-जन में रमन सिंह बसते हैं। वहां इस तरह के नोट तंत्र के लिए कोई स्थान नहीं है। पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह के साथ हैं। निश्चित ही डॉ. रमन सिंह जीत दर्ज करेंगे। इसके लिए राजनांदगांव और प्रदेश की जनता माफ नहीं करने वाली है।

नोट : big24.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम