TMKOC : दयाबेन करने जा रही वापसी, असित मोदी ने किया कन्फर्म, 6 साल बाद शो पर वापसी करने जा दिशा वकानी

TMKOC : टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पॉपुलर कैरेक्टर दयाबेन बीते छह साल से मिसिंग हैं। दिशा वकानी, जो इस शो में दयाबेन का रोल प्ले करती हैं, वो 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। तब से लेकर अब तक वो शो पर नहीं लौटी हैं।

हालांकि, अब यह कन्फर्म हो गया है कि दिशा, दयाबेन के रोल में शो पर वापसी करने वाली हैं। हाल ही में शो के 15 साल पूरे होने के मौके पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने बड़ी अनाउंसमेंट की। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही दिशा को शो पर वापस लेकर आएंगे।

Read More : TMKOC : होने जा रही है तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता ऊर्फ मुनमुन दत्ता की वापसी

TMKOC : असित ने कहा, ‘इस 15 साल के सफर की सभी को दिल से बधाई। हमारे बीच की एक आर्टिस्ट को हम भूल नहीं सकते। वो आर्टिस्ट दयाबेन अका दिशा वकानी हैं। उन्होंने बीते कई सालों तक हम सभी को हंसाया है। फैंस उनकी घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं और आज मैं यह वादा करता हूं कि दिशा को मैं जल्द ही शो पर वापस लाऊंगा।’

Read More : TMKOC : प्यारे से बच्चे की मां बनी बबीता!, घर में गूंजी किलकारी

2017 में दिशा के जाने के बाद इस शो को भव्य गांधी, शैलेश लोढ़ा और नेहा मेहता समेत कई कलाकारों ने छोड़ दिया था। हालांकि, असित लगातार दिशा को शो में वापस लौटने के लिए मना रहे हैं।

Read More : क्यों चुप हैं दिलीप जोशी? TMKOC के विवादों पर सामने आई चुप्पी की वजह

TMKOC : यह शो बीते 15 साल से सक्सेसफुली टेलीकास्ट हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से शो गलत कारणों से चर्चा में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग