Tiranga Yatra : बीच सड़क हाथ में तिरंगा लेकर TI ने किया डांस, अनोखे अंदाज में देख हर कोई हैरान

Tiranga Yatra : 15 अगस्त आजादी महोत्सव को लेकर इंदौर में पुलिस के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हो रहे हैं तो वही गांधीनगर क्षेत्र में भी इस दौरान एक आयोजन किया गया, जिसमें गांधीनगर थाना प्रभारी थाना प्रभारी अनिल यादव डांस करते हुए नजर आ रहे है.

Read More : BIG BREAKING : PM MODI ने लाल किले के प्राचीर से फहराया तिरंगा झंडा

Tiranga Yatra : इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने थाना प्रभारी का डांस करते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. थाना प्रभारी के डांस करते समय लोगों के द्वारा हार भी पहनाया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी थाना प्रभारी अपनी मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें थाना प्रभारी अनिल यादव इसके पहले भी कई बार डांस करते हुए अलग-अलग तरह से सुर्खियों में आ चुके हैं.

बाद में वहां मौजूद हर एक पुलिसकर्मी और आम लोग भी देशभक्ति गीतों पर थिरकने लगे। टीआई यादव पहले भी इंदौर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस दौरान भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। कुछ वर्ष पहले इंदौर में ही पदस्थ थे उस समय भी उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। जिन्हें काफी पंसद किया गया था।

Read More : CG NEWS : महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेंगे शासकीय नौकरी, घोषणाओं की लगी झड़ी

देश भक्ति गीतों की धुन पर झूमने वाले गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखकर देशभक्ति से जुड़े कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। इंदौर के मुसाखेड़ी चौराहे पर इंदौर पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। यादव के देशभक्ति गानों पर डांस के बाद कार्यक्रम का पूरा माहौल ही बदल गया और कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिसकर्मी नाचने लगे।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम