CG POLITICAL : लोगों को खून के आंसू रुलाने वाले भूपेश बघेल!, बहा रहे घड़ियाली आंसू!

CG POLITICAL : लगातार सत्ता में चूर 75 पार का आंकड़ा देने वाली कांग्रेस 34 सीटों पर सिमट कर रह गई है। और हार का ठिकरा कभी ईवीएम पर फोड़ रही है। तो कभी सच्चाई पर झूठ की जीत बता रही है। हार के कारणों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं में एक राय नहीं दिख रही है। अमरजीत भगत ने इसे अंदरुनी कलह बताया है। वहीं टीएस सिंहदेव ने इशारों-इशारों में कई बातें कह दी है। जिस पर पार्टी को मंथन करना चाहिये।

आज सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में भूपेश बघेल रोते हुये दिख रहे हैं। इस पोस्ट में कैप्शन लिखा है। जब भूपेश बघेल जी रोने लगे! ढरउ वाले छात्र और उनके परिवार वाले भी ऐसे ही रोये थे। जब उनकी नौकरियों को बेच दिया गया था अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदारों को! इतना ही नहीं इस पर कई तरह के कमेंट भी आने लगे हैं।

Read More : NEW CM : कभी भी हो सकता है सीएम के नाम का ऐलान!, चौकाने वाले नाम आ रहे सामने Tagdi News 

CG POLITICAL : बतौर मुख्यमंत्री रहते भूपेश बघेल पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण में रहे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से जिस तरह के व्यवहार किये वह किसी से छिपी नहीं है। राजनीति मत करो…भ्रष्ट अधिकारियों को संस्पेंड करने का झूठा खेल-खेला गया। युवाओं की माइक छिनी गई। और अति तो तब हो गया। जब पीएससी के माध्यम से प्रदेश के संघर्षरत युवाओं की हक छिन ली गई। ये सब अपनी आंखों से देखते रहे।

विधानसभा जहां प्रदेशवासियों की किस्मत लिखी जाती है। उस मार्ग में नग्न प्रदर्शन तक हुआ। लेकिन आपकी सत्ता में रहते हुये इन तमाम बिन्दुओं पर कोई जिम्मेदारी पूर्ण कार्य नहीं किये गये। उल्टे कानून व्यवस्था के नाम पर लोगों को परेशान करने का काम किया गया।

Read More : Congress की डूबने जा रही नैय्या!, Mahadev App की आंच से झूलस रहे सीएम बघेल व बेटे सहित कई करीबी

CG POLITICAL : प्रदेश के मतदाओं ने भाजपा को जिताया नहीं है। कांग्रेस को हराया है। प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार, अपराध, गुंडाराज के सिंडीकेट को खत्म करने का प्रयास मात्र किया है। जनता ने दिखा दिया है। जिस सिंहासन पर वे बैठा सकते हैं। वहां से जरुरत पड़ने उतार भी सकते हैं। वह भी लात मार कर।

 

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज