Shocking : मोबाइल नहीं मिलने पर 110 फीट ऊंचे चित्रकुट वाटरफॉल से लड़की ने लगाई छलांग ,देखने वालों के उड़े होश

Shocking : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ का नियाग्रा कहे जाने वाले जगदलपुर स्थित चित्रकोट वॉटरफाल से मंगलवार शाम एक लड़की ने छलांग लगा दी। करीब 110 फीट ऊंचे वॉटर फाल से कूदने पहुंची लड़की को देख लोग आवाज देकर उसे रोकने का प्रयास करते रहे। लेकिन देखते ही देखते लड़की ने मौत की छलांग लगा दी। लोगों को लगा कि लड़की की वाटरफाॅल में डूबने से मौत हो गयी होगी, लेकिन कुछ देर बाद ही लड़की तैरकर बाहर निकल गयी। जिसे देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। अब इस घटना का विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

 

जानकारी के मुताबिक लोहंडीगुड़ा में रहने वाली नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी थी। लोग कुछ समझ पाते इतने में लड़की वाटरफाॅल के मुहाने पर आकर छलांग लगानेे के लिए काफी देर तक खड़ी रही। इसके बाद एक दम किनारे आ गई, लड़की को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग चीख पड़े। उन्होंने शोर मचाकर लड़की को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी।

Read More:Fire In Vande Bharat Express : वंदेभारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार ,धूं -धूं कर जलने लगी ट्रेन

इतनी ऊंचाई से लड़की को कूदते देखकर लोगों की चीख निकल गई। मौके पर तैनात जवान भी वॉटरफाल की ओर दौड़े और उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच लड़की तैरती दिखाई दी। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। लड़की तैरकर किनारे पर आ गई। इस पूरी घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। लड़की को समझाईश देने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया हैं।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम