CG NEWS : कांग्रेस ने 5 नेताओं को दिया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटों के भीतर देने होंगे जवाब…

CG NEWS : प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। विधानसभा चुनाव के बीच पार्टियों से कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के बागी होने की खबरें आ रही है। जिसके बाद निष्कासन और कारण बताओ नोटिस का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने 5 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Read More : CG News : कांग्रेस के झूठे वादे और और झाँसो में कोई नहीं आने वाला, कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा
CG NEWS : प्रदेश कांग्रेस ने आज 5 नेताओं को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन नेताओं को पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने के चलते यह नोटिस थमाया है। जिसमें संजारी बालोद क्षेत्र से हलधर साहू, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पुष्पा पाटले, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से त्रिलोक श्रीवास, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल, भवन एवं सन्निर्माण मंडल कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गस जायसवाल व इंका नेत्री गीतांजलि पटेल के नाम शामिल हैं।