Sad News : ऋतिक रोशन के लिए आ रही बुरी खबर, इस दिल के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, लंबे समय से थी बीमार

Sad News : अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के नाना फिल्म निर्माता जे ओम प्रकाश की पत्नी पद्मा रानी ओमप्रकाश का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष की थीं। उम्र से संबंधित बीमारी के कारण ऋतिक की नानी की मृत्यु हो गई। वह पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ रह रही थीं, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह आज यानी 17 जून 2022 की सुबह 3 बजे इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं।

Read More : Sad News : 24 घंटे में एक ही अस्पताल में 18 मरीजों की मौत, दिए जांच के आदेश

 

Sad News : जे ओम प्रकाश ने ‘आस का पंछी’, ‘ऐ मिलन की बेला’, ‘आए दिन बहार के’, ‘आया सावन झूम के’, ‘आंखों आंखों में’ और ‘आखिर क्यों’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। 07 अगस्त 2019 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा था, “टी 3251 – जे ओम प्रकाश जी प्रोड्यूसर ऑफ एमिनेंस, का आज सुबह निधन हो गया.. एक दयालु मिलनसार .. मेरे पड़ोसी, ऋतिक के नाना .. बेहद दुखद!! उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना।”

Read MOre : Sad News : प्रसिद्ध गीतकार ने दुनिया को कहा अलविदा, केसीआर ने जताया शोक

Sad News : कुछ समय पहले, ऋतिक ने अपने ट्विटर पेज पर अपने नाना के साथ फोटोज शेयर करते हुए एक नोट शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘मेरे महान शिक्षक- मेरे नाना जिन्हें मैं प्यार से डेडा कहता हूं, उन्होंने मुझे अपने जीवन के हर स्टेज में जो सबक सिखाए, उन्हें मैं अब अपने बच्चों के साथ साझा करता हूं। डॉक्टर ओजा, मेरे बचपन के स्पीच थैरेपिस्ट, जिन्होंने मुझे अपनी कमजोरियों को स्वीकारने और हकलाने के डर को दूर करने में मदद की थी।’ ऋतिक अपने नाना-नानी के काफी करीब थे।

 

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग