रेखा ने Hrithik Roshan के गाल पर मारा था जोरदार थप्पड़, वजह जान चौक जायेगे आप

rekha
rekha

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म कोई मिल गया आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है। ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है के बाद कोई मिल गया (Koi Mil Gaya ) दूसरी बड़ी हिट थी। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) द्वारा ही निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में रितिक रोशन के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

Read More:Sad News : अब इस मशहूर संगीतकार ने दुनिया को कहा अलविदा, छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा रिश्ता-BIG BREAKING

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी व्यापार किया था। इस फिल्म में रितिक रोशन के किरदार रोहित मेहरा की मां का रोल अभिनेत्री रेखा ने निभाया था। इस फिल्म के दौरान एक सीन में असल में रेखा ने ऋतिक रोशन को जोरदार चांटा मार दिया था। फिल्म में एक सीन है जिसमें ऋतिक (Hrithik Roshan) अपने पिता का कंप्यूटर चलाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान उनका कनेक्शन दूसरे प्लेनेट के लोगों से हो जाता है, तभी रोहित की मां सोनिया मेहरा वहां आती है और उसे एक जोरदार थप्पड़ मारती है।

इस सीन को शूट करने से पहले रेखा ने ऋतिक से कहा था कि वह इस सीन मैं रियलिटी लाने के लिए रितिक को जोरदार थप्पड़ मारेंगी। इसलिए वह इसके लिए तैयार रहें। मगर ऋतिक रोशन को लगा कि रेखा उनसे मजाक कर रही हैं।

Read More:famous actor kader khan ने दुनिया को कहा अलविदा, कादर खान को लगाता था कि उन्हें दुनिया भूल चुकी

मगर जब यह सीन शूट किया गया तो उन्होंने सच में जोरदार थप्पड़ ऋतिक के गाल पर दें मारा। इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी थी। इस फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय को लिया जाना था। इस फिल्म के बाद में कई और पार्ट भी आए।

आपको बता दें कि राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म कोई मिल गया 8 अगस्त 2003 को रिलीज की गई थी और यह फिल्म उसी समय करीब 350 सौ करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई थी। फिल्म को दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया था। खबरों की माने तो इस फिल्म ने उस समय 820 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

 

 

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग