PM Kisan Yojana : किसानो के लिए आई अच्छी खबर, करोड़ो किसानों के खाते में आने जा रहे 2000, बस करना होगा ये काम

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार की तरफ देशभर के किसानों को आर्थिक रूप से मदद की जा रही है। अगर देखा जाये तो सरकार लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अलग-अलग तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। सरकार द्वारा इस समय रोजगार, पेंशन और बीमा समेत कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार की तरफ से किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं, इस तरह से किसानों की आर्थिक रूप से मदद की जा रही है।

Read More BIG BREAKING : पूर्व PM दोषी करार, 5 साल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, पुलिस ने किया अरेस्ट   PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana : अब तक किसानों के खातों में 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक किस्त का पैसा नहीं पंहुचा है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इन किसानों को अटकी हुई 14वीं किस्त मिल सकती है? सरकार की रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत, 14वीं किस्त में काफी लोग वंचित रह गए थे। केंद्र सरकार ने राजस्थान में एक कार्यक्रम आयोजित कर करीब 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 17,000 करोड़ रुपये भेजे थे। हालांकि, इस योजना से जुड़े रजिस्टर्ड किसानों की संख्या 12 करोड़ है।

PM Kisan Yojana ; अब हिसाब लगाया जाये तो करीब 3.5 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये आने अभी तक बाकि है। सरकार ने बताया की जिन किसानों ने ई-केवाईसी और सत्यापन जैसे काम नहीं कराए हैं, उनके अकाउंट में पैसा नहीं पंहुचा है। 14वीं किस्त 27 जुलाई 2023 को जारी की गई थी। खुद देख के पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से 14वीं किस्त जारी की थी। जिन किसानों के आकउंट में पैसा नहीं आया है, उनको अभी भी पैसे मिल सकते हैं। इसके लिए आपको अधूरे कामों को तुरंत पूरा करवाना होगा। वरना आपको किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

Read More : PM Kisan Yojna: किसानों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा , अब इन किसानों को मिलेंगे 12,500 रुपये!

जल्द जारी किया जा सकता है 15वीं किस्त
सरकार की तरफ से 15वीं किस्त के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15वीं किस्त के तहत 2 हजार रुपये पाने के लिए इच्छुक किसान पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

Read More : PM Kisan Yojna 14th Installment : किसानों की चमकी किस्मत ,जल्द जमा होगी PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
PM Kisan Yojana : अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर फॉर्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा। अब आपको पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल ऑप्शन का कोई विकल्प चयन करना होगा। जारी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद गेट डाटा पर क्लिक करें। अब आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम