Ladli Behna Yojana : बेटियों की होने जा रही बल्ले-बल्ले, 10 अगस्त को खाते में डलेगी तीसरी क़िस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana के तहत अब 21 से 23 वर्ष की उम्र की महिलाओं के भी फॉर्म भरे जाने के पूर्व आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 10 अगस्त को इस योजना की तीसरी किस्त की राशि महिलाओं के खाते में डाली जाएगी।

Read More : Odisha Train Accident : ओडिशा में फिर हुआ बड़ा रेल हादसा

श्री चौहान ने यहां 21 से 23 वर्ष के बीच की उम्र की 21 महिलाओं के साथ पौधारोपण के बाद कहा कि उन्होंने यह फैसला किया था कि योजना में अब उन बहन- बेटियों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिनकी आयु 21 से 23 साल की है। अब वो महिलाएं भी सम्मिलित होंगी, जो चार पहिया वाहन के मापदंड के कारण, जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन थी, लेकिन ट्रैक्टर होने के कारण सम्मिलित नहीं हो पाई थीं। उन्होंने कहा कि अब ऐसी महिलाएं भी इस योजना में शामिल होंगी। उनको अभी एक हजार रुपए और बाद में जब ये राशि बढ़ेगी, तो बढ़ी हुई राशि उन्हें मिलेगी।

Read More : STOCK MARKET : इस शेयर के एक लाख के बने 10 करोड़, TATA दे रहा जबरदस्त रिटर्न

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने की 10 तारीख को पैसा डालने का निर्णय हुआ है। 10 अगस्त को रीवा से इस योजना की राशि प्रदेश भर के सभी गांवों और वार्डों में रहने वाले लोगों के खाते में डाली जाएगी। इसी बीच योजना का रजिस्ट्रेशन कराने का अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग