IMD Alert : दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट, बिजली-आंधी-तेज हवाओं ने किया बेहाल

IMD Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होते ही देशभऱ में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। आज रविवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। IMD के मुताबिक 10 जुलाई को उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश की संभावनाएं है।

Read More : Imd Alert : 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 122 साल का टूटा रिकॉर्ड

IMD के मुताबिक, आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD अगले चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय , अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से भारी वर्षा होगी।

Read More : IMD ALERT : आंधी-तूफान के साथ 25 से 30 जून तक हो सकती है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी…

IMD Alert : आईएमडी के वेदर बुलेटिन के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम