Good News :केंद्रीय कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा,सैलेरी में हो सकती है बंपर बढ़ोतरी

Good News : बजट में मोदी सरकार सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर सैलरी हाइक दे सकती है। अगर बजट में वित्तमंत्री सरकारी कर्मचारियों की एक डिमांड को मान लें तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जाने की डिमांड कर रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही कर्मचारियों को सैलरी मिलती है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी अपने आप बढ़ जाएगी। इसलिए केंद्रीय कर्मचारी सरकार से बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाए जानें की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Read More:Good News : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी, कड़ी प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

खास होने वाला है बजट 2024

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में बजट से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट एक अहम भूमिका निभा सकता है। यही बजट होगा जब वह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। हालांकि, वित्तमत्री पहले ही कह चुकी है कि बजट में कुछ बड़ी घोषणाएं नहीं होने वाली है। इसके बाद भी कर्मचारी वित्तमंत्री से बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।

Read More:Good News : महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, पहले बच्चे पर पांच हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे 6 हजार

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम