CG NEWS : जन-जन की है तैयारी, ए दारी बीएस रावटे की बारी, पाटन में बन रहा त्रिकोणीय मुकाबला

रायपुर। CG NEWS : पांच राज्यों का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है। राजनीतिक समीकरण बनते बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश में 17 नवंबर को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां रस्सा-कस्सी का जोर लगाते दिख रहे हैं। ऐसे में पाटन विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास होने जा रहा है। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा से विजय बघेल, जोगी कांग्रेस से अमित जोगी और हमर राज पार्टी से बीएस रावटे मैदान में हैं।

हमर राज पार्टी पहली ऐसी पार्टी है। जो समाज से सत्ता की ओर आगे बढ़ रही है। इसमें पूरे समाज का जनसमर्थन मिलता दिख रहा है। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाले बीएस रावटे पाटन विधानसभा सीट से मजबूत दावेदारी कर रहे हैं।

Read More : Congress की डूबने जा रही नैय्या!, Mahadev App की आंच से झूलस रहे सीएम बघेल व बेटे सहित कई करीबी

CG NEWS : बीएस रावटे चुनाव के मद्देनजर प्रतिदिन पाटन विधानसभा के दर्जनों गावों का दौरा कर रहे हैं। जहां उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इसी कड़ी में आज हमर राज पार्टी का चुनावी कारवां पाटन, देवादा, औरी, घुघुवा, धौढ़, गोड़ पेण्ड्री, पंदर और बेंदरी पहुंचा। जहाँ लोगों का हुजूम देखते ही बन रहा था। मतदाता रावटे के सरल नेतृत्व के कायल हो रहे हैं। और जीत का भरोसा दिला रहे हैं। वहीं लोग नारा लगा रहे हैं। जन-जन की है तैयारी, ए दारी बीएस रावटे की है बारी…

CG NEWS
CG NEWS

पाटन क्षेत्र का घुघुवा कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए महत्पूर्ण माना जाता है। जिसे बीएस रावटे ने भेदने का काम किया है। घुघुवा के मतदाताओं का कहना है, अब लबरा मुखिया ल बदल के रहना हे। दोनों प्रमुख पार्टियों की सरकार बनाकर देख लिये हैं। अब बदलकर तीसरे उम्मीद्वार बीएस रावटे को मौका देने जा रहे हैं।

CG NEWS : कुछ दिनों तक पाटन विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा नजर आ रहा था। जो अब हमर राज पार्टी की चुनावी रैलियों से त्रिकोणीय होता दिख रहा है। हालांकि चुनाव के नतीजे ही जनता मूड स्पष्ट कर पाएगी। जो 3 दिसंबर को सबके सामने आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम