Cg Assembly Election Result : कौन बनेगा सीएम, सबकी जुबान पर एक ही सवाल?

Cg Assembly Election Result : प्रदेश में हुये विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं। जिसमें भाजपा को भारी भरकम जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी को 54 सीट मिले हैं। वहीं 35 सीटों में कांग्रेस सिमट कर रह गई है। भूपेश कैबिनेट के धुरंधर… लोगों को सीधे मुंह कभी बात नहीं किया करते थे। नतीजा जनता ने पूरी छुट्टी दे दी। और भाजपा के नारे को अपना मान लिया। और कह दिया अब नई सहिबो बदल के रहिबो…अब जब जनता ने कांग्रेस को बदल दिया है। तो सब तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है। कौन बनेगा सीएम…

भाजपा के आब्जर्वर व प्रदेश प्रभारी अब इस काम जुट गये हैं। लेकिन अब ये सबकी जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिन नामों की चर्चा चल रही है। उनमें 15 साल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी और विष्णु देव साव के नाम शामिल हैं।

Read More : Cg Assembly Election Result : गुंडाराज और सीएम के ढेबर प्रेम ने कांग्रेस को हराया!, प्रदेश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ

Cg Assembly Election Result : प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम है। डॉ. रमन सिंह केन्द्रीय मंत्री सहित 15 साल प्रदेश की सत्ता की कमान संभाली है। ऐसे में डॉ. रमन सिंह पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। और भारी सीटों से जीत हासिल किया। ऐसे में अरुण साव भी मुख्यमंत्री दावेदारी के रेस में आगे चल रहे हैं।

पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी का ग्रेंड भाजपा प्रवेश किसी से छिपा नहीं है। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने रायगढ़ में सभा के दौरान मुख्यमंत्री को लेकर संकेत दिये थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है। ओपी चौधरी मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। वहीं पूर्व बीजेपी अध्यक्ष विष्णु देव साव को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। वे आदिवासी समाज से आते हैं। और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। ऐसे में इन्हें भी दावेदारों की सूची में शामिल रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज