BREAKING NEWS : बाढ़ व भूस्खलन से 148 लोगों की मौत, 59 लापता

काठमांडू। BREAKING NEWS : नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को हलाकान कर दिया है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते भूस्खलन की नौबत आ गई है। जिसके चलते अब तक 148 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 59 लोग लापता हो गये हैं। अधिकारिक बयान में अकेले काठमांडू घाटी में 73 व कोशी प्रांत में 17 और बागमती में 56 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं 60 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। अब तक नेपाली सेना ने 3,661 से अधिक लोगों को बचा है।

Read More : BREAKING NEWS : पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, हाल में होने हैं पंचायत चुनाव

BREAKING NEWS : आपको बता दें कि भारी बारिश व भूस्खलन से यहां जानमाल के साथ बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। 322 से ज्यादा लोगों के घर बर्बाद हो गये हैं। 16 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परिवहन मार्ग पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गए हैं। अकेले धाधिंग के जियापल खोला क्षेत्र में भूस्खलन में चार यात्री बसें दबने की खबर आ रही है। जिसमें से बाद 35 शवों को बरामद कर लिया गया है। अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज