BIG BREAKING : पुलिस गाड़ी पर जमकर बरसे पत्थर, 3 पुलिसकर्मी घायल

रोहतास। BIG BREAKING : बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस गाड़ी पर जमकर पथराव हुये हैं। पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

आपको बता दें कि झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही एक पक्ष ने हमला कर दिया है। कई पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

Read More : BIG BREAKING : सरकार के इस मंत्री के 15 ठिकानों पर पड़ी IT रेड

मामला सासाराम थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले का बताया जा रहा है। जहां डॉयल 112 पर सूचना मिली थी कि यहां दो पक्षों के बीच हंगामा हो रहा है। जिसे शांत करने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही पत्थर से हमला हो गया है।

BIG BREAKING : घटना में डॉयल 112 पर तैनात नायब दरोगा अनित का सिर फूट गया है। जिसके बाद उन्हें सासाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम