BIG ACCIDENT : नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत, कइयों घायल

BIG ACCIDENT : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई है. 6 लोगों की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी लगते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंची थी. बस में फंसी सवारियों और नदी में डूबे लोगों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है.

Read MOre : BIG ACCIDENT : पुल निर्माण के वक्त गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत, 3 घायल

BIG ACCIDENT : मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस रांची से गिरिडीह जा रही थी. जैसे ही बस गिरिडीह-डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रेलिंग की तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई. इसके बाद चीख-पुकार मच गई. पुल से गुजर रहे अन्य लोगों ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस दी. स्थानीय लोग तत्काल ही लोगों को बस से निकालने में जुट गए थे. वहीं, मौके पर पुलिस भी पहुंची थी.

Read More : BIG BREAKING : पूर्व PM दोषी करार, 5 साल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, पुलिस ने किया अरेस्ट

कई लोग बस में फंस गए थे और कई यात्री नदी में डूब गए थे. खबर लिखे जाने तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी हुई है. पुलिस, प्रशासन की टीम के साथ स्थानीय लोग रेस्क्यू में लगे हुए थे. स्थानीय लोग बस में अंदर जाकर लोगों की बचाने में जुट गए थे. एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.

Read MOre : BIG BREAKING : स्कूल बस पलटी, 25 बच्चे घायल

बस 50 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी है. 6 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. कई लोगों की गंभीर चोट भी आई है. कहा जा रहा है कि मरने वाली कीं संख्या में इजाफा हो सकता है

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम