Asur 2: कौन है ‘असुर 2’ का शुभ जोशी, जिसने ‘असुर 2’ में कलयुग को चरम पर पहुंचा दिया।
Asur 2 : जब से ‘असुर 2’ रिलीज हुई है, तब से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। धनंजय राजपूत हो या फिर निखिल राय, रसूल या फिर शुभ जोशी, हर किरदार फैन्स के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। ‘असुर 2’ में वही कास्ट है, जोकि पहले सीजन यानी ‘असुर’ की थी। लेकिन इस बार यानी ‘असुर 2’ में कली यानी शुभ जोशी कलयुग को चरम पर लेकर गया है, जिसने दूसरे सीजन को और भी ‘खतरनाक’ बना दिया है। हर तरफ इस शुभ जोशी की चर्चा हो रही है। क्या आप जानते हैं कि शुभ जोशी का किरदार निभाने वाला लड़का कौन है? आपको जानकर हैरानी होगी कि यह लड़का एक टीवी सीरियल में बरुन सोबती (निखिल राय) के बेटे का रोल भी प्ले कर चुका है।
आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह शुभ जोशी असल जिंदगी में कौन हैं, जिसने ‘असुर 2’ में कलयुग को चरम पर पहुंचा दिया।
Read More:1920 Horrors Of The Heart : रोंगटे खड़े कर देगा अविका गौर की ये फिल्म, 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट का ट्रेलर ने डर के मारे छुड़ा दिए पसीने छुड़ा दिए
खतरनाक कलि यानी शुभ जोशी
शुभ जोशी का किरदार एक्टर विशेष बंसल ने निभाया है, जो 19 साल के हैं। ‘असुर 2’ में शुभ जोशी, खुद को कलि मानता है। वह पौराणिक कथाओं में विश्वास करता है और धर्म और कर्म के हिसाब से लोगों की हत्याएं करता है। कलि यानी शुभ का मकसद है कि वह कलयुग को पूरी दुनिया में स्थापित करे और उसे चरम पर ले जाए। इस किरदार में विशेष बंसल ने जान डाल दी। जब भी यह किरदार पर्दे पर आता है, तो दिल सहम जाता है।
इन टीवी शोज में किया काम
विशेष बंसल कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘बेइंतहा’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। विशेष ने टीवी शो ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।
Read More:Kevin Carter: दुनिया की सबसे विवादित फोटो, खींचने के बाद फोटोग्राफर ने किया सुसाइड! रोंगटे खड़े कर देने वाली है कहानी
10 साल की उम्र में खुद किए थे स्टंट
हिट टीवी शोज ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में विशेष बंसल, एक्टर बरुन सोबती के बेटे बने थे। जबकि ‘असुर 2’ में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। विशेष बंसल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में उन्होंने 10 साल की उम्र में खुद सारे स्टंट किए थे। इस शो के लिए विशेष बंसल ने 10 साल की उम्र में घुड़सवारी से लेकर तीरंदाजी और स्नो बोर्डिंग तक सीखी थी।