American airline Boeing Company को 8 अरब डॉलर का नुकसान, 30 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर

वाशिंगटनAmerican airline Boeing Company के 30 हजार से अधिक कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी संबंधी और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये। इस वर्ष बोइंग कंपनी को आठ अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। कंपनी पहले से ही 60 अरब डॉलर के कर्ज और कई सुरक्षा मुद्दों से जूझ रही है।

अब कर्मचारियों के जाने पर शेयर में भी भारी गिरावट देखी गयी। बोइंग का स्टॉक उस दिन करीब 4% और वर्ष पर 40% की गिरावट के साथ 157 डॉलर प्रति शेयर से कम पर बंद हुआ जबकि शुक्रवार को, यह गिरकर 155.60 डॉलर पर पहुंच गया था। नवंबर 2022 के 141.54 डॉलर के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ी गिरावट है।

 

Read More :   American airline Boeing Company को 8 अरब डॉलर का नुकसान  Save Hasdeo : एक पेड़ माँ के नाम पूरा जंगल अडानी के नाम, जानें और क्या-क्या ट्वीटर में कर रहा ट्रेंड

American airline Boeing Company : फिच रेटिंग्स ने श्रमिकों के लंबी हड़ताल पर जाने को लेकर कंपनी की क्रेडिट स्थिति में संभावित गिरावट की चेतावनी दी। बोइंग के CFO ब्रायन वेस्ट ने स्वीकार किया कि लंबे समय तक हड़ताल से कंपनी की रिकवरी खतरे में पड़ सकती है। उत्पादन और डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।

इससे पहले, इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ मशीनिस्ट्स एंड एयरोस्पेस वर्कर्स (आईएएम) यूनियन से जुड़े बोइंग के 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल करने और 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग करने के लिए मतदान किया था, जिसका प्रबंधन ने विरोध किया है।बिडेन प्रशासन ने कहा कि वह दोनों पक्षों को एक समझौते पर पहुंचने में मदद करने की कोशिश कर रहा है।

American airline Boeing Company : व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरीन जीन-पियरे ने कहा, “प्रशासन के अधिकारी बोइंग और उसके चालकों के संपर्क में हैं। हम उन्हें पूरे विश्वास के साथ बातचीत करने और एक समझौते की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों को वह लाभ मिल सके जिसके वे हकदार हैं।

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज