Ambrane Crest Pro Smartwatch : 3 हजार रुपए से भी कम में मिल रही स्टाइलिश स्मार्टवॉच, जेब से बिना फोन निकाले करती है सारे काम

 Ambrane Crest Pro Smartwatch: कोई स्टाइल के लिए हाथों में स्मार्टवॉच पहनता है तो कोई समय देखने के लिए जिस वजह से मार्केट में इनका क्रेज भी देखने को बहुत मिलता है। स्मार्टफोन आने के बाद भी स्मार्टवॉच को भी बाजार से खूब खरीदा जा रहा है। आपको बता दें कि भारत देश में 1000 रुपये से लेकर 10 हजार तक की एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच आ चुकी हैं। अगर आप भी कोई वॉच खरीदना चाहते है तो आप ग्राहकों के लिए Ambrane ने अपनी स्मार्टवॉच की प्राइस रेंज का विस्तार किया है। इस लेटेस्ट वॉच का नाम Ambrane Crest Pro है, जो कई हेल्थ से जुड़ी हुई कई सुविधाओं के साथ पैक है। आइए फिर जानते है Ambrane Crest Pro स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में

Read More:Salman was angry with Saroj Khan : साथ काम न करने की दी थी धमकी; सरोज ने कहा- रोटी अल्लाह देता है तुम नहीं

बात करें इसके स्पेक्स की तो इस में आपको कर्व्ड क्राउन के साथ गोल डायल और नेविगेशन के लिए तीन फिजिकल बटन उपलब्ध मिलते हैं। यह मेटल केस और कड़े ग्लास से लैस मिल रहा है। इसके साथ ही यह IP68 के साथ आता है जो वाटर रेजिस्टेंस है। इस क्रेस्ट प्रो वॉच में आपको 1.56-इंच का स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 360 x 360 का मिलता है। जो 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा आपको इसमें हार्ट बीट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और पीरियड्स चक्र ट्रैकर से शामिल है।

Ambrane Crest Pro एक स्मार्टवॉच है जो स्लीप पैटर्न और स्ट्रेस लेवल का मापन करने के अलावा बहुत कुछ करने की कैपिसिटी रखता है। यानी आपको इसमें हेल्थ से जुड़े हुए कई फीचर्स देखने को मिल जाते है। यह अपनी खासियत की वजह से एक बढ़िया डिवाइस है, जो 100 से अधिक गेम मोड का भी समर्थन करता है। इसके अलावा, Ambrane Crest Pro में बिल्ट-इन माइक, स्पीकर और डायलर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। यह स्मार्टवॉच कई अलग उपयोगी सुविधाओं के साथ आते है, जैसे एक रिमोट कैमरा, म्यूजिक कंट्रोलर, मौसम अपडेट, फोन खोजने की सुविधा और भी बहुत कुछ सुविधा में।

Read More:History of hockey in india : अंग्रेज़ों के खेल में भारतीयों ने कैसे हासिल की महारत

Ambrane Crest Pro Price In India

Ambrane Crest Pro को 400 एमएएच बैटरी के साथ संचालित किया जाता है, जिसे आप 7 दिनों तक आराम से चला सकते है जैसा कि कंपनी की ओर से दावा किया जाता है। बात करें इसके कीमत की तो आपको इसकी कीमत 2,499 रुपये की मिलती है, जिसे अलग -अलग वेरिएंट में उपलब्ध किया गया है, जैसे कि ब्लैक, ग्रीन, Camouflage ब्राउन। आप इस ब्रांडेड स्मार्टवॉच को ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद सकते है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम