Ajab Gajab : प्रेमी ने दुल्हन की न्यूड फोटो भेज दूल्हे को चौकाया, बदला लेने तुड़वाई शादी

Ajab Gajab : दुल्हन बनी बैठी लड़की से बदला लेने के लिए उसके पूर्व प्रेमी ने उसकी न्यूड फोटो दूल्हे को भेजी और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पूर्व प्रेमी की इस शर्मनाक हरकत के बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी।

दरअसल, पूर्व प्रेमी ने शादी का झांसा देकर लड़की के कुछ न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए थे। इस आधार पर वह आए दिन लड़की को ब्लैकमेल करता और पैसों की डिमांड भी करता।

Read More : Ajab Gajab : इसलिए शादी के बाद बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन, सामने आई चौकाने वाली वजह…

लड़की ने तंग आकर जब अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ दिया तो लड़के ने बदला लेने के लिए होने वाले दूल्हे को लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। रायपुर के इस केस के बारे में साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि यह ‘रिवेंज पोर्न’ का मामला है।

वहीं, एक्सपर्ट ने एक और केस के बारे में बताया कि गुरुग्राम की 16 साल की राधिका (बदला हुआ नाम) 12वीं में थी, जब उसका दिल अपनी ही क्लास के एक लड़के पर आ गया। दोस्ती और बढ़ी तो दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। एक दिन बातों ही बातों में लड़के ने राधिका से अपनी प्राइवेट फोटो शेयर करने को कहा।

Read More : Ajab-Gajab : चलती बस में कंडक्टर और महिला यात्री पीछे की सीट में करने लगे संभोग, चुपके से लोगों ने बना लिया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

राधिका ने अपनी 5-6 फोटो उस लड़के से शेयर कर दी। इसके बाद लड़के ने कुछ और तस्वीरों की डिमांड की। बाद में राधिका को उसकी एक सहेली ने फोन पर बताया कि एक वेबसाइट पर उसकी सारी तस्वीरें हैं, जिन्हें सारा स्कूल देख रहा है।

यह वेबसाइट बिना सहमति के लड़कियों की पर्सनल फोटो बेचती है। राधिका इस बात से सदमे में है और सुसाइड की कोशिश भी कर चुकी है। असम में एक किशोरी ने अपने साथ हुई रिवेंज पोर्न की घटना के बाद 3 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी।

Read More : Ajab-Gajab : एक पति और 40 पत्नियां! जनगणना में हुआ है चौंकाने खुलासा, जानकार हर कोई हैरान

मगर, अमेरिका की लियाह जूलियट के साथ जब ऐसा हुआ तो उन्होंने खुदकुशी की कोशिश नहीं की। इसके उलट उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो के जरिए सेक्शुअल अब्यूज करने वालों के खिलाफ मुहिम ही छेड़ दी।

उन्होंने ‘मार्च अगेंस्ट रिवेंज पोर्न’ नाम से एक साइबर सिविल राइट्स ऑर्गनाइजेशन बनाई, जो इमेज आधारित अब्यूज के खिलाफ सख्त कानून लाने और मार्च निकालने जैसे कैंपेन चलाती है।

Read More : Ajab Gajab : दूसरे की पत्नी चुराकर की जाती है शादी, लम्बे समय से निभा रहे अजीबोगरीब परंपरा का निर्वाह

अमेरिका की सोशल एक्टिविस्ट लियाह जूलियट महिलाओं के यौन शोषण के खिलाफ खुलकर बोलती रही हैं। उन्होंने किशोरावस्था में अपने साथ हुए रिवेंज पोर्न की दास्तां दुनिया को बताई है। उन्होंने नेकेड इन पब्लिक नाम से कविता संग्रह लिखा है, जो काफी चर्चा में रहा था।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग