BIG BREAKING : करंट लगने से सात लोग झुलसे, एक कर्मचारी की मौत

नोएडा : BIG BREAKING : नोएडा से बड़ी खबर है। शहर में ईएसआईसी अस्पताल के सामने बिजली का खंभा लगाया जा रहा था। उसी वक्त करंट उतर आया। इस हादसे में सात लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें नोएडा अथॉरिटी के बिजली विभाग में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। अन्य घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Read More : BIG BREAKING : उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 27 यात्रियों का किया गया रेस्क्यू

नोएडा के एसीपी सुशील गंगा प्रसाद ने बताया, “रविवार की शाम 6:45 बजे ईएसआईसी अस्पताल के बाहर ठेकेदार के सात लोग स्ट्रीट लाइट के खंभे सड़क पर लगा रहे थे। इस दौरान ऊपर से जा रही 11 हजार केवीए की लाइन की चपेट में सारे सात लोग आ गए। बिहार के अररिया जिले निवासी 25 वर्षीय दिलकश राजा की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : Big Breaking : रेलवे की वजह से भाइयों की कलाई रह जाएगी सुनी, 24 ट्रेनें रद्द कर बढ़ा दी यात्रियों की मुसीबत, घर से निकलने से पहले जरूर देख ले लिस्ट…

सेक्टर नौ में रहने वाला दिलकश राजा ठेकेदार के साथ बिजली मरम्मत का काम करता था। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। राहगीरों से सूचना मिलते ही एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।​​​​​मौके पर भीड़ एकत्र हुई, ट्रैफिक बाधित हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा है।

Read More : BIG ACCIDENT : खाई में गिरी यात्री बस, 2 की मौत, 30 अन्य घायल

BIG BREAKING : मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क के दोनों तरफ लोग जमा हो गए। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया। घायलों के नाम और पतों की जानकारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर मृतक और घायलों के परिजनों की ओर से अभी तक शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग